चुम्बक (Magnet) की परिभाषा

चुम्बक वह पदार्थ है जो लोहे जैसे पदार्थों को आकर्षित करता है और जिसके दो ध्रुव होते हैं।
A magnet is a substance which attracts materials like iron and has two poles.




प्राकृतिक चुम्बक (Natural Magnet)

प्राकृतिक रूप से मिलने वाला चुम्बक प्राकृतिक चुम्बक कहलाता है।
A magnet that occurs naturally in nature is called a natural magnet.


कृत्रिम चुम्बक (Artificial Magnet)

जो चुम्बक मानव द्वारा बनाया जाता है वह कृत्रिम चुम्बक कहलाता है।
A magnet made by humans is called an artificial magnet.


स्थायी चुम्बक (Permanent Magnet)

जो चुम्बकीय गुण स्थायी रूप से बनाए रखता है उसे स्थायी चुम्बक कहते हैं।
A magnet which retains magnetism permanently is called a permanent magnet.


अस्थायी चुम्बक (Temporary Magnet)

जो थोड़े समय के लिए ही चुम्बकीय गुण प्रकट करता है उसे अस्थायी चुम्बक कहते हैं।
A magnet which shows magnetism only for a short time is called a temporary magnet.


दण्ड चुम्बक के गुण (Properties of Bar Magnet)

दण्ड चुम्बक के दो ध्रुव होते हैं, समान ध्रुव विकर्षित तथा असमान आकर्षित होते हैं, तोड़ने पर भी नए ध्रुव बन जाते हैं और स्वतंत्र लटकाने पर यह उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरता है।
A bar magnet has two poles, like poles repel and unlike attract, on breaking each piece forms two poles, and when freely suspended it aligns in the north–south direction.


चुम्बकीय प्रेरण (Magnetic Induction)

किसी पदार्थ में चुम्बक के पास लाने पर उत्पन्न चुम्बकीय गुणों की प्रक्रिया चुम्बकीय प्रेरण कहलाती है।
The process in which a substance becomes magnetised when brought near a magnet is called magnetic induction.



विचुम्बकन (Demagnetisation)

चुम्बक से चुम्बकीय गुण समाप्त हो जाना विचुम्बकन कहलाता है।
The loss of magnetic properties from a magnet is called demagnetisation.


प्रभावी लम्बाई (Effective Length of Magnet)

ध्रुवों के बीच की दूरी को चुम्बक की प्रभावी लम्बाई कहते हैं।
The distance between the two poles of a magnet is called its effective length.


चुम्बकीय ध्रुव (Magnetic Poles)

चुम्बक के वे सिरे जहाँ चुम्बकीय प्रभाव सर्वाधिक हो, ध्रुव कहलाते हैं।
The ends of a magnet where the magnetic effect is maximum are called magnetic poles.


चुम्बकीय अक्ष (Magnetic Axis)

दोनों ध्रुवों को जोड़ने वाली काल्पनिक रेखा चुम्बकीय अक्ष कहलाती है।
The imaginary line joining the two poles of a magnet is called the magnetic axis.


चुम्बकीय प्रेरण  (Pole Strength)

ध्रुव की आकर्षण या विकर्षण करने की क्षमता को ध्रुव की प्रबलता कहते हैं।
The ability of a pole to attract or repel is called pole strength.


चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण (Magnetic Dipole Moment)

यह ध्रुव की प्रबलता और ध्रुवों के बीच दूरी के गुणनफल के बराबर होता है।
It is equal to the product of pole strength and the distance between the poles.

M = m × 2l


दण्ड चुम्बक का चुम्बकीय आघूर्ण (Magnetic Moment of Bar Magnet)

दण्ड चुम्बक का चुम्बकीय आघूर्ण = m × 2l होता है।
The magnetic moment of a bar magnet is M = m × 2l.


कुलॉम का नियम (चुम्बकीय ध्रुवों के बीच बल)

दो ध्रुवों के बीच बल ध्रुवों की प्रबलताओं के गुणनफल के समानुपाती तथा दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
The force between two magnetic poles is directly proportional to the product of their pole strengths and inversely proportional to the square of the distance between them.

F ∝ m₁m₂ / r²




चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ (Magnetic Field Lines)

वे काल्पनिक रेखाएँ जो किसी बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा बताती हैं, क्षेत्र रेखाएँ कहलाती हैं।
Imaginary lines which represent the direction of magnetic field at a point are called magnetic field lines.

वे बाहर उत्तर से दक्षिण और अंदर दक्षिण से उत्तर की ओर जाती हैं।
Outside the magnet they go from north to south and inside from south to north.

दो क्षेत्र रेखाएँ कभी नहीं कटतीं।
Two field lines never intersect.




उदासीन बिन्दु (Neutral Point)

जहाँ कुल चुम्बकीय क्षेत्र शून्य हो वह बिन्दु उदासीन बिन्दु कहलाता है।
A point where the net magnetic field is zero is called the neutral point.


चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता (Magnetic Field Intensity)

चुम्बकीय क्षेत्र की तीव्रता H = B / μ₀ होती है।
Magnetic field intensity is given by H = B / μ₀.


दण्ड चुम्बक के अक्ष पर चुम्बकीय क्षेत्र (Axial Field)

B = μ₀ 2M / 4πr³


दण्ड चुम्बक के निरक्ष पर क्षेत्र (Equatorial Field)

B = μ₀ M / 4πr³


चुम्बकीय क्षेत्र में द्विध्रुव पर आघूर्ण (Torque)

τ = MB sinθ

चुंबकीय क्षेत्र में चुंबकीय द्विध्रुव पर लगने वाला टॉर्क τ = MB sinθ होता है।

The torque on a magnetic dipole in a magnetic field is τ = MB sinθ.


भू-चुम्बकत्व (Earth’s Magnetism)

पृथ्वी एक विशाल चुम्बक की तरह व्यवहार करती है।
The earth behaves like a giant magnet.


पृथ्वी के चुम्बकत्व के कारण (Cause of Earth’s Magnetism)

पृथ्वी के अंदर पिघले पदार्थों में धाराएँ और पृथ्वी का घूर्णन इसका प्रमुख कारण माने जाते हैं।
Electric currents in molten matter inside the earth and earth’s rotation are believed to cause magnetism.


पृथ्वी के चुम्बकीय तत्त्व (Elements of Earth’s Magnetism)

डिक्लिनेशन, डिप कोण, क्षैतिज अवयव, ऊर्ध्वाधर अवयव।
Declination, dip angle, horizontal component and vertical component.


गाउस का नियम (चुम्बकत्व में)

किसी बन्द सतह से होकर कुल चुम्बकीय फ्लक्स शून्य होता है।
The total magnetic flux through a closed surface is zero.

∮ B · dA = 0




चुंबकन (Magnetisation)

एकक आयतन में चुम्बकीय द्विध्रुव आघूर्ण को चुंबकन कहते हैं।
Magnetisation is the magnetic dipole moment per unit volume.

M = dipole moment / volume


चुम्बकीय प्रवृत्ति (Magnetic Susceptibility)

M = χH

यह बताती है कि पदार्थ क्षेत्र को कितना स्वीकार करता है।
It tells how much a material gets magnetised in a field.


पारगम्यता (Permeability)

B = μH

और μ = μ₀(1 + χ)


प्रतिचुंबकीय पदार्थ (Diamagnetic Substances)

ये पदार्थ क्षेत्र के विपरीत कमजोर चुम्बकन उत्पन्न करते हैं और χ ऋणात्मक होता है।
These materials develop weak magnetisation opposite to the field and χ is negative.
उदाहरण: पानी, तांबा, सोना
Examples: water, copper, gold


अनुचुम्बक पदार्थ (Paramagnetic Substances)

ये पदार्थ क्षेत्र की दिशा में कमजोर चुम्बकन उत्पन्न करते हैं और χ छोटा धनात्मक होता है।
These materials develop weak magnetisation in the direction of the field and χ is small positive.
उदाहरण: एल्युमिनियम, प्लैटिनम
Examples: aluminium, platinum


लौहचुंबकीय पदार्थ (Ferromagnetic Substances)

ये बहुत अधिक चुंबकित हो जाते हैं और χ बहुत बड़ा धनात्मक होता है।
These materials become strongly magnetised and χ is very large positive.
उदाहरण: लोहा, निकेल, कोबाल्ट
Examples: iron, nickel, cobalt


क्यूरी नियम (Curie’s Law)

चुम्बकीय प्रवृत्ति ताप के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
Magnetic susceptibility is inversely proportional to temperature.

χ ∝ 1/T


क्यूरी ताप (Curie Temperature)

वह तापमान जिस पर फेरोमैग्नेटिक पदार्थ पैरामैग्नेटिक बन जाता है, क्यूरी ताप कहलाता है।
The temperature at which a ferromagnetic substance becomes paramagnetic is called Curie temperature.


चुम्बकीय शैथिल्य वक्र (Magnetic Hysteresis Curve)

जब पदार्थ को बार-बार चुंबकित और विमग्नित किया जाता है तो B-H का ग्राफ एक बंद वक्र बनाता है जिसे शैथिल्य वक्र कहते हैं।
When a material is magnetised and demagnetised repeatedly, the B-H graph forms a closed loop called hysteresis curve.


निग्राहिता (Retentivity)

क्षेत्र हटाने पर भी पदार्थ में बचा हुआ चुंबकन निग्राहिता कहलाता है।
The residual magnetism left after removing the field is called retentivity.


धारणशीलता (Coercivity)

चुंबकन को शून्य करने के लिए आवश्यक प्रतिकूल क्षेत्र धारणशीलता कहलाता है।
The reverse field required to reduce magnetisation to zero is called coercivity.


शैथिल्य हानि (Hysteresis Loss)

शैथिल्य लूप के कारण ऊर्जा का नष्ट होना शैथिल्य हानि कहलाता है।
The energy lost due to the hysteresis loop is called hysteresis loss.