स्थिर विद्युत विभव और विभवान्तर
(Electrostatic Potential & Potential Difference)
विद्युत विभव
किसी बिन्दु पर विद्युत विभव वह कार्य है जो
अनन्त से उस बिन्दु तक एक इकाई धनात्मक आवेश को धीरे-धीरे (विद्युत क्षेत्र के विरुद्ध) लाने में करना पड़ता है।
सूत्र
V = W / q
जहाँ
V = विद्युत विभव
W = किया गया कार्य
q = आवेश
विभव एक अदिश राशि है।
SI मात्रक = Volt (V)
1 Volt = 1 Joule / 1 Coulomb
Electric Potential
The electric potential at a point is the work done in bringing a unit positive charge slowly from infinity to that point against the electric field.
Formula:
V = W / q
Where:
V = Electric potential
W = Work done
q = Charge
-
Electric potential is a scalar quantity.
-
SI unit = Volt (V)
-
1 Volt = 1 Joule / 1 Coulomb
विभवान्तर (Potential Difference)
दो बिन्दुओं A और B के बीच विभवान्तर वह कार्य है
जो एक इकाई धनात्मक आवेश को A से B तक ले जाने में करना पड़े।
VAB = VA – VB = WAB / q
विभवान्तर ही बैटरी या सेल द्वारा प्रदान किया जाता है।
Potential Difference
The potential difference between two points A and B is the work done in moving a unit positive charge from A to B.
VAB = VA − VB = WAB / q
-
Potential difference is what is provided by a battery or cell.
विद्युत क्षेत्र से विभव ज्ञात करना
यदि विद्युत क्षेत्र E ज्ञात हो, तो बहुत छोटे विस्थापन dr पर विभव का परिवर्तन
dV = − E · dr
और कुल विभव
V = − ∫ E · dr
ऋण चिह्न बताता है कि
विभव घटने की दिशा ही विद्युत क्षेत्र की दिशा होती है।
Finding Potential from Electric Field
If the electric field E is known, the small change in potential for a small displacement dr is:
dV = − E · dr
The total potential:
V = − ∫ E · dr
-
The negative sign indicates that the potential decreases in the direction of the electric field.
बिंदु आवेश के कारण विद्युत विभव
यदि Q बिंदु आवेश से दूरी r पर कोई बिन्दु हो, तो वहाँ विभव
V = (1 / 4πε₀) × (Q / r)
विभव की दिशा नहीं होती क्योंकि यह अदिश है।
Potential due to a Point Charge
For a point charge Q, at a distance r from the charge, the potential is:
V = (1 / 4πε₀) × (Q / r)
-
The potential is a scalar quantity, so it does not have direction.
अनेक आवेशों के कारण विद्युत विभव
विभव का साधारण योग (अदिश योग) किया जाता है:
V = V₁ + V₂ + V₃ + …
Potential due to a System of Charges
The potential due to multiple charges is the algebraic sum of the potentials due to individual charges:
V = V₁ + V₂ + V₃ + …
विद्युत द्विध्रुव के कारण विभव
यदि द्विध्रुव आघूर्ण p है और किसी बिंदु P की दूरी r तथा कोण θ हो, तो विभव
V = (1 / 4πε₀) × (p cosθ / r²)
यहाँ p = q × 2l
Potential due to an Electric Dipole
For a dipole with dipole moment p at a point P at distance r and angle θ:
V = (1 / 4πε₀) × (p cosθ / r²)
Where p = q × 2l
समविभव पृष्ठ (Equipotential Surface)
परिभाषा
वे पृष्ठ जिनके हर बिन्दु पर विद्युत विभव समान होता है, समविभव पृष्ठ कहलाते हैं।
मुख्य गुणधर्म
-
समविभव पृष्ठों पर चलने में कोई कार्य नहीं होता।
W = 0 -
विद्युत क्षेत्र हमेशा समविभव पृष्ठ पर लंबवत होता है।
-
जहाँ विद्युत क्षेत्र अधिक होता है, वहाँ समविभव पृष्ठ आपस में पास-पास होते हैं।
-
दो समविभव पृष्ठ कभी एक-दूसरे को नहीं काटते।
उदाहरण
बिंदु आवेश → समविभव पृष्ठ गोलाकार गोले होते हैं
समान विद्युत क्षेत्र → समविभव पृष्ठ समानांतर समतल होते हैं
Equipotential Surface
Definition:
A surface on which the electric potential is the same at every point is called an equipotential surface.
Key Properties:
-
No work is done when moving a charge along an equipotential surface: W = 0
-
The electric field is always perpendicular to the equipotential surface
-
Where the electric field is stronger, the equipotential surfaces are closer
-
Two equipotential surfaces never intersect
Examples:
-
Point charge → Equipotential surfaces are concentric spheres
-
Uniform electric field → Equipotential surfaces are parallel planes
विद्युत क्षेत्र और विभव में सम्बन्ध
एक आयाम में
E = − dV/dx
अर्थात जहाँ विभव तेजी से घटेगा, वहाँ विद्युत क्षेत्र अधिक होगा।
सदिश रूप में
E = − ∇V
Relation Between Electric Field and Potential
In one dimension:
E = − dV/dx
-
This means where the potential decreases rapidly, the electric field is stronger.
Vector form:
E = − ∇V
आवेशित गोलीय खोल (Spherical Shell) का विभव
त्रिज्या = R, आवेश = Q
बाहर (r > R)
V = (1 / 4πε₀) × (Q / r)
अंदर और सतह पर (r ≤ R)
V = (1 / 4πε₀) × (Q / R)
मतलब अंदर विभव स्थिर रहता है।
Potential of a Charged Spherical Shell
Radius = R, charge = Q
-
Outside (r > R): V = (1 / 4πε₀) × (Q / r)
-
On surface & inside (r ≤ R): V = (1 / 4πε₀) × (Q / R)
-
The potential inside is constant.
आवेशित अचालक ठोस गोले का विभव (Non-conducting Sphere)
आवेश पूरे आयतन में समान रूप से फैला हो।
बाहर (r ≥ R)
V = (1 / 4πε₀) × (Q / r)
अंदर (r < R)
V = (1 / 4πε₀) × (Q / 2R) × (3 − r² / R²)
Potential of a Non-conducting Solid Sphere
Charge is uniformly distributed throughout the volume.
-
Outside (r ≥ R): V = (1 / 4πε₀) × (Q / r)
-
Inside (r < R): V = (1 / 4πε₀) × (Q / 2R) × (3 − r² / R²)
आवेशित चालक गोले का विभव (Conducting Sphere)
क्योंकि आवेश केवल सतह पर रहता है:
बाहर (r > R)
V = (1 / 4πε₀) × (Q / r)
सतह और अंदर (r ≤ R)
V = (1 / 4πε₀) × (Q / R)
इसलिए चालक गोले के अंदर विभव सर्वत्र समान होता है।
Potential of a Conducting Sphere
Since the charge resides only on the surface:
-
Outside (r > R): V = (1 / 4πε₀) × (Q / r)
-
On surface & inside (r ≤ R): V = (1 / 4πε₀) × (Q / R)
-
Inside a conductor, the potential is uniform.
आवेशों के निकाय की स्थितिज ऊर्जा
दो बिंदु आवेशों के लिए
U = (1 / 4πε₀) × (q₁ q₂ / r)
अनेक आवेश
हर जोड़ी (pair) के बीच ऊर्जा निकालकर सबका योग करते हैं।
Electrostatic Potential Energy of a System of Charges
For two point charges q₁ and q₂ separated by distance r:
U = (1 / 4πε₀) × (q₁ q₂ / r)
-
For many charges, calculate the energy for every pair and take the sum.
विद्युत क्षेत्र में द्विध्रुव के घूर्णन में किया गया कार्य
यदि द्विध्रुव को θ₁ से θ₂ तक घुमाया जाए, तो
W = pE (cosθ₁ − cosθ₂)
Work Done in Rotating a Dipole in an Electric Field
If a dipole is rotated from angle θ₁ to θ₂:
W = pE (cosθ₁ − cosθ₂)
समान विद्युत क्षेत्र में द्विध्रुव की स्थितिज ऊर्जा
U = − pE cosθ
जब θ = 0° → ऊर्जा न्यूनतम
जब θ = 180° → ऊर्जा अधिकतम
Potential Energy of a Dipole in a Uniform Electric Field
U = − pE cosθ
-
θ = 0° → energy is minimum
-
θ = 180° → energy is maximum
-
The dipole naturally aligns to minimize energy.
कुछ महत्वपूर्ण निष्कर्ष
-
विभव अदिश राशि है।
-
विभव का शून्य स्तर सामान्यतः अनन्त पर लिया जाता है।
-
विभव घटने की दिशा = विद्युत क्षेत्र की दिशा।
-
समविभव पृष्ठ पर चलने से कोई कार्य नहीं होता।
-
चालक के अंदर विद्युत क्षेत्र शून्य लेकिन विभव समान रहता है।
Important Points to Remember
-
Electric potential is a scalar quantity.
-
The reference level of potential is usually taken at infinity.
-
The direction of decreasing potential = direction of the electric field.
-
No work is done in moving a charge along an equipotential surface.
-
Inside a conductor, the electric field is zero but the potential is uniform.
.png)
0 Comments